फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Development of Lambhua city area will be done with 24.70 crores

Sultanpur News: 24.70 करोड़ से होगा लंभुआ नगर क्षेत्र का विकास

Thu, 22 Jun 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 22 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Development of Lambhua city area will be done with 24.70 crores
नगर पंचायत की पहली बैठक में 24.70 करोड़ का बजट पारित
विज्ञापन

बेहतर होगी साफ सफआई से लेकर जल निकासी तक की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
लंभुआ (सुल्तानपुर)। जिले की नवगठित स्थानीय नगर पंचायत की पहली बैठक में पूरे नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए 24.70 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। निर्वाचित अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद और सदस्यों की मौजूदगी में वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट प्रस्ताव, राज्य वित्त व 15वें वित्त के प्रस्ताव पर हुई गहन चर्चा के साथ बैठक संपन्न हुई।

बैठक में भाजपा विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सीताराम वर्मा के साथ ही निर्वाचित सभी 15 सदस्य शामिल हुए। बैठक में नगर पंचायत के दोनों तरफ सीमा पर बड़े साइन बोर्ड की स्थापना, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, सार्वजनिक पार्क और सार्वजनिक प्रसाधन के प्रस्ताव को पारित किया गया। इसके अलावा तीन ट्रॉली ट्रांसफार्मर, नवीन कार्यालय भवन में फर्नीचर, तालाब सौंदर्यीकरण, पौधरोपण के अलावा मार्ग प्रकाश के कार्य को मंजूरी दी गई। इसके लिए सर्वसम्मति के साथ 24.70 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को भी बैठक में पारित किया गया। अधिशासी अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान कई वार्ड सदस्यों ने अपने क्षेत्र में कराए जाने वाले कार्यों से जुड़े प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए। परीक्षण बाद इन प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed