फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Details will be recorded on the walls of government secondary schools

Sultanpur News: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की दीवारों पर दर्ज होगा ब्योरा

Wed, 28 Dec 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Details will be recorded on the walls of government secondary schools
सुल्तानपुर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बाहरी दीवारों पर सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का अंकन कराया जाएगा। इसमें विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति के सदस्यों का विवरण, विद्यालय स्थापना वर्ष, वेबसाइट, आय-व्यय विवरण व बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों का विवरण देना होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के निर्देश के मुताबिक जिले के सभी 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का विवरण वॉल पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इस कार्य के लिए 1500 रुपये प्रति विद्यालय की दर से एसएमडीसी खाते में धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन

वॉल राइटिंग आयताकार में काले रंग से कराई जाएगी, जिसका बॉर्डर लाल रंग से होगा। वॉल राइटिंग में विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति के सदस्यों का विवरण, विद्यालय स्थापना वर्ष, विद्यालय संचालन वर्ष, विद्यालय की वेबसाइट, आय-व्यय का विवरण, बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का विवरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही संचालित विषय/वर्ग, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, कार्यरत शिक्षकों का विवरण, सीएसआर फंड से विद्यालय में कराए गए कार्यों का विवरण, सामुदायिक सहभागिता से कराए गए कार्यों का विवरण, नीट, जेईई, एनडीए, क्लैट व पॉलीटेक्निक जैसे पाठ्यक्रमों के लिए चयनित विद्यार्थियों का विवरण अंकित होगा।

साथ ही उच्च पदों पर आसीन विद्यालय के पुरातन छात्रों का भी विवरण अंकित किया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर वॉल पेंटिंग का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed