{"_id":"5d81140a8ebc3e93ca6f7bca","slug":"dengue-symptoms-found-in-three-patients-suffering-from-fever-sultanpur-news-lko4820724130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार पीड़ित तीन मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार पीड़ित तीन मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में बुखार पीड़ित तीन मरीजों में डेंगू के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। डेंगू से निपटने के लिए जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड आरक्षित किया गया है।
जिला अस्पताल प्रशासन ने बाकायदा दो चिकित्सकों समेत सात लोगों की ड्यूटी डेंगू के मरीजों के लिए लगाई है। चिकित्सक बुखार पीड़ितों पर नजर बनाए हैं।
जिले में हो रही बरसात के दौरान मच्छर जनित बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। बुखार से पीड़ित तीन मरीजों में डेंगू के प्रारंभिक लक्षण पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
सीएमएस डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि तीन नए मरीजों की जांच में उन्हें पॉजिटिव पाया गया है। ब्लड का सैंपल रायबरेली भेजा गया है। रायबरेली से अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड आरक्षित किया गया है। वार्ड में जाली लगाने के साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिला अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सक डॉ. धीरेंद्र कुमार, डॉ. एससी गुप्ता के साथ ही सात लोगों की ड्यूटी डेंगू वार्ड में लगाई है। डेंगू वार्ड की जिम्मेदारी दुर्गा पाल को सौंपी गई है।
सीएमएस डॉ. वीबी सिंह की मानें तो ऐसे मौसम में पेट में संक्रमण संबंधित बीमारियां तो पनपती ही हैं साथ ही मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। लिहाजा इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
जिला अस्पताल में आपदा प्रबंधन/ डेंगू वार्ड बनाया गया है। सभी चिकित्सकों को अलर्ट किया गया है। लोगों को हिदायत दी गई है कि ड्यूटी पर मौजूद रहें।