{"_id":"634d9bc8a3a1582d0d6abacf","slug":"dengue-sultanpur-news-lko653339682","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक : जिला अस्पताल में भर्ती महिला की मौत, पति बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक : जिला अस्पताल में भर्ती महिला की मौत, पति बीमार
विज्ञापन
करौंदिया मोहल्ले में सैंपल लेते चिकित्सक।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित एक महिला की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के पति का उपचार चल रहा है। एक हफ्ते में डेंगू से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। करौंदिया मोहल्ले में सोमवार को हुई 59 लोगों की जांच में तीन लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। खैराबाद में कैंप लगाकर 53 लोगों की जांच की।
कोतवाली नगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अमित कुमार और उनकी पत्नी जूली बुखार से पीड़ित थे। रविवार को डेंगू पॉजिटिव होने पर दंपती को जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। सोमवार की सुबह चार बजे उपचार के दौरान जूली की मौत हो गई। शरद गुप्ता ने बताया कि उनके भाई अमित की हालत में सुधार है। हालांकि जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने जिला अस्पताल में डेंगू से किसी की मौत से इन्कार किया है।
एक हफ्ते के दौरान डेंगू से सोमवार को तीसरी मौत हुई। इससे पहले 10 अक्तूबर को नगर खैराबाद निवासी जाकिर अब्बास के बेटे बासित अब्बास (16) ने दम तोड़ दिया था। 24 सितंबर को बुखार होने पर परिजनों ने बासित की जांच कराई। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर परिजनों ने उसे लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। गोसाईंगंज क्षेत्र के सराय सुभागा गांव निवासी तुफानी के पुत्र जावेद (32) को 10 दिन पहले बुखार हुआ था। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान 13 अक्तूबर की रात जावेद की मौत हो गई।