{"_id":"5d8a4d018ebc3e01346cc7e4","slug":"dengue-patient-found-in-abhiyakalan-village-sultanpur-news-lko483346955","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियाकलां गांव में मिला डेंगू का मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियाकलां गांव में मिला डेंगू का मरीज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल स्थित अभियाकलां गांव में डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मरीज को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सीएचसी भदैंया के बगल ही स्थित अभियाकलां निवासी लवकुश मिश्रा को रविवार को बुखार हो गया। बुखार होने पर उन्होंने सामान्य दवाइयों का सेवन किया। उसके बाद सोमवार को उनकी हालत बिगड़ गई।
हालत गंभीर होने पर परिवारीजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैंया ले गए। वहां लवकुश को चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक ने उन्हें डेंगू जांच की सलाह दी।
विज्ञापन
इसके बाद सीएचसी की डेंगू किट जांच में पॉजिटिव की पुष्टि हुई। डेंगू की पुष्टि होने पर चिकित्सकों ने उनको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
गांव में डेंगू का मरीज मिलने से हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अनुराग पांडेय ने बताया कि जांच के बाद मरीज को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।