{"_id":"803295de88e2ce23c8d9accde4c75ab7","slug":"demolition-drive-in-full-swing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चली प्रशासन की जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चली प्रशासन की जेसीबी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं जाम से मुक्ति के खिलाफ चलाया गया
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को फिर चला। शुक्रवार को बस स्टेशन व
बढ़ैयावीर मोहल्ले में प्रशासन की जेसीबी दुकानों पर चली। अभियान के दौरान
अस्थाई अतिक्रमण ढहा दिए गए। इसमें व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है।
विरोध में बस स्टेशन पर व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं।
शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं जाम से मुक्ति के खिलाफ प्रशासन की ओर से शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को फिर चला।
एसडीएम सदर रतीभान वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नवीन सिंह की मौजूदगी में अतिक्रमण पर जेसीबी गरजी। बस स्टेशन व बढ़ैयावीर मोहल्ले में जेसीबी से दुकानों के सामने व सड़क से अस्थाई अतिक्रमण ढहा दिए गए। अतिक्रमण विरोधी अभियान में बस स्टेशन व बढ़ैयावीर से दर्जनों अस्थाई दुकानें हटाई गईं। इसमें व्यापारियों को हजारों का नुकसान हुआ है। कुछ अस्थाई दुकानें अभियान में नष्ट कर दी गईं।
हालांकि प्रशासन की चेतावनी पर कुछ दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण हटा लिया था। स्वयं अपना अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई। अभियान के विरोध में बस स्टेशन पर दुकानें बंद रहीं। इस दौरान अधिकारियों से व्यापारियों की कुछ नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर पालिका व पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी व इंजीनियर भी मौजूद रहे। एसडीएम के मुताबिक अतिक्रमण हटाओ अभियान अभी जारी रहेगा।