{"_id":"668d85a71ea1142ec80837e4","slug":"demolition-begins-in-ao-room-preparations-to-make-guest-room-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-115698-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एओ कक्ष में तोड़फोड़ शुरू, अतिथि कक्ष बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एओ कक्ष में तोड़फोड़ शुरू, अतिथि कक्ष बनाने की तैयारी
Wed, 10 Jul 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला पंचायत में अफसरों और अध्यक्ष के बीच शुरू हुई रार थमती नजर नहीं आ रही है। अध्यक्ष खेमे की ओर से तय एलान के मुताबिक प्रशासनिक अधिकारी (एओ) कक्ष में तोड़फोड़ शुरू करा दी गई है। इसे अतिथि कक्ष बनाने की तैयारी है। इसी कक्ष को खाली कराए जाने पर प्रशासनिक अधिकारी की ओर से केस भी दर्ज कराया गया था। मंगलवार को यह काम अध्यक्ष और सदस्यों की मौजूदगी में शुरू हुआ।
जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के पति बल्दीराय ब्लाॅक प्रमुख शिवकुमार सिंह जिला पंचायत के अफसरों की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। बताया जाता है कि सदस्यों ने उन्हें बताया है कि बिना उनके प्रस्ताव के ही करोड़ों रुपये के टेंडर अफसरों ने करा दिए हैं। इसे भ्रष्टाचार मानते हुए शिवकुमार सिंह ने पंचायती राज मंत्री को शिकायत भी की है। बताया जाता है कि इसमें अफसरों की कार्यप्रणाली से जिला पंचायत की बिगड़ती छवि और भ्रष्टाचार के भी आरोप हैं।
इस शिकायत के बाद अध्यक्ष खेमे के करीबी ठेकेदार अभिमन्यु मिश्र ने एओ का कक्ष खाली करवा दिया था। जिसके विरोध में एओ ने एफआईआर भी दर्ज करा दी थी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास हुआ, लेकिन यह प्रयास सार्थक नहीं हो सका। मंगलवार को अध्यक्ष ऊषा सिंह के साथ ब्लाॅक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने जिला पंचायत सदस्यों के साथ अनौपचारिक बैठक की। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह इससे इन्कार कर रही हैं, किंतु सूत्रों का दावा है कि इस बैठक में भी करोड़ों के टेंडर बिना प्रस्ताव कराए जाने का मुद्दा उठा था। 16 जुलाई को जिला पंचायत की बोर्ड बैठक है। माना जा रहा है कि इस बैठक में जिला पंचायत सदस्य इस मुद्दे को पूरे जोर से उठाएंगे और अध्यक्ष की ओर से इस मामले में जांच की सिफारिश हो सकती है।
विज्ञापन
बिना टेंडर के कैसे शुरू हो गया काम
जिला पंचायत अध्यक्ष के कक्ष से सटे प्रशासनिक अधिकारी के कक्ष को अध्यक्ष खेमा अतिथि कक्ष बनाने की कवायद शुरू कर चुका है। इस बारे में अफसरों में खामोशी है। किंतु बिना किसी टेंडर के यह काम कराए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि इसका प्रस्ताव भी 16 जुलाई की बैठक में पास करने की तैयारी बताई जा रही है।