{"_id":"61d1ede916e3fd124b49ccac","slug":"delivery-sultanpur-news-lko6116914102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो एंबुलेंसों में गूंजीं किलकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो एंबुलेंसों में गूंजीं किलकारियां
विज्ञापन
भदैंया क्षेत्र में एंबुलेंस में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। भदैंया क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की रात से रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे के बीच एंबुलेंसों में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियनों ने दो महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
छतौना निवासी पप्पू की पत्नी अनीता देवी को शनिवार की रात करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिवारीजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। सूचना पर जिला अस्पताल से एंबुलेंस उनके घर पहुंची। गर्भवती की स्थिति को देखते हुए ईएमटी आशुतोष मिश्र ने तुरंत उसे एंबुलेंस के भीतर शिफ्ट किया और कार्यालय में तैनात चिकित्सक को महिला की स्थिति से अवगत कराया। चिकित्सक की सलाह पर महिला का सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस में ही कराया गया। अनीता ने बच्ची को जन्म दिया है। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
दूसरा मामला लंभुआ क्षेत्र के नेवादानापुर का है। गांव के मंगल प्रजापति की गर्भवती पत्नी कविता को रविवार की सुबह 10 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। मंगल की सूचना पर भदैंया के शंभूगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से 108 एंबुलेंस उनके घर पहुंच गई। गर्भवती महिला को लेकर ईएमटी रामजी यादव व पायलट लालजी यादव आगे बढ़े। रास्ते में दिक्कत बढ़ने पर एंबुलेंस में ही कविता का प्रसव करा दिया गया। कविता ने भी बच्ची को जन्म दिया है। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को उपचार के लिए लंभुआ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।