{"_id":"665a31532ee9790e4301fa34","slug":"delivery-started-in-birsinghpur-hospital-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-114060-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिरसिंहपुर अस्पताल में शुरू हुआ प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिरसिंहपुर अस्पताल में शुरू हुआ प्रसव
Sat, 01 Jun 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 01 Jun 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। तहसील क्षेत्र जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर स्थित सौ बेड के अस्पताल में पहली बार बृहस्पतिवार को सफल प्रसव कराया। सामान्य प्रसव से महिला ने बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल में प्रसव सेवा शुरू हो जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
सेमरी, बिरसिंहपुर, हालापुर, बहरी, विरैता, चोरमा, बाहरपुर, गुड़बड़, सबई समेत 50 से अधिक गत्रों की गरीब महिलाओं को प्रसव के लिए 30 किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता था। लोगों की सहूलियत के लिए एक साल पहले बिरसिंहपुर में सौ बेड का अस्पताल शुरू हुआ।
लेबर रूम में बेबी इन्क्रूबेटर, बेबी वार्मर, फीटल हार्ट माॅनीटर, आईयू सीडी किट, डिलिवरी सेट समेत लाखों के उपकरण मौजूद होने के बाद भी एक साल तक अस्पताल में प्रसव सेवा शुरू नहीं हो सकी थी। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद एडी स्वास्थ्य अयोध्या ने बृहस्पतिवार को अस्पताल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
उन्होंने प्रसव सेवा के लिए महिला रोग विशेषज्ञ समेत एक एएनएम की भी ड्यूटी अस्पताल में लगाते हुए कहा कि यहां प्रसव होना चाहिए। मामले को स्वास्थ्य विभाग ने संजीदगी से लिया।
बृहस्पतिवार की रात पिपरा भवानीपुर निवासी श्रीप्रभात की पत्नी रंजिता (24) को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उसे बिरसिंहपुर अस्पताल लेकर आए जहां देर रात स्टाफ नर्स खुशबू पाल, मंजू मौर्या, संजू पटेल व ताइबा ने उसका सफल प्रसव कराया। महिला ने सामान्य प्रसव से बच्ची को जन्म दिया है।