फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Delhi Crime Branch questioned Congress leader

Sultanpur News: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस नेता से की पूछताछ

Mon, 23 Feb 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Delhi Crime Branch questioned Congress leader
शाहगंज चौकी से बाहर निकलते कांग्रेसी नेता फिरोज अहमद खान।
सुल्तानपुर। शहर के घरहा निवासी कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फिरोज अहमद खान के घर शनिवार रात पुलिस पहुंची। कांग्रेसी नेता के मुताबिक उन्हें शाहगंज चौकी ले जाया गया। वहां पर दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने उनके बेटे के बारे पूछताछ की। रविवार सुबह उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली में भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गत शुक्रवार को एआई समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने चार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। प्रदर्शन में शामिल अन्य लोगों की तलाश दिल्ली पुलिस ने शुरू की है। बताया जा रहा है कि इसी मामले में शनिवार रात शहर के घरहां निवासी फिरोज अहमद खान के घर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता ने बताया कि पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली। इसके बाद उनका मोबाइल चेक किया। उनसे उनके पुत्र अरबाज खान के बारे में पूछताछ की। फिरोज खान ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नितेश ग्रेवाल ने उनसे पूछताछ की। इंस्पेक्टर ने फिरोज को बताया कि उनका पुत्र भी दिल्ली में हुए प्रदर्शन में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह इस बात की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेसी शाहगंज चौकी पर पहुंच गए। वहां पर कांग्रेसियों ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। वार्ता करने के बाद कांग्रेसी नेता को छोड़ दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed