{"_id":"670d923fd3943f94ce05d444","slug":"debate-completed-in-ashfaq-murder-case-sultanpur-news-c-103-1-slp1005-120745-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अशफाक हत्याकांड में पूरी हुई बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अशफाक हत्याकांड में पूरी हुई बहस
Tue, 15 Oct 2024 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अशफाक हत्याकांड के मामले में सोमवार को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई। जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने बहस पूरी हो जाने पर फैसला सुनाने के लिए 22 अक्तूबर की तिथि नियत कर दी है। हत्याकांड करे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शीघ्र सुनवाई पूरी करने का निर्देश दे रखा है।
अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने के हुसेनपुर कला गांव निवासी अशफाक अहमद की 30 जनवरी, 2018 को जगदीशपुर बाजार में स्थित विजया बैंक के पास दिनदहाड़े बम व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में जगदीशपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को अभियोजन पक्ष से डीजीसी क्रिमिनल ने और बचाव पक्ष की ओर से वकीलों ने बहस की। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने पर जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने फैसला सुनाने के लिए 22 अक्तूबर की तिथि नियत कर दी है।