{"_id":"5f10776e8ebc3e63be762721","slug":"death-running-in-the-rural-areas-with-the-help-of-trees-and-bamboo-bats-sultanpur-news-lko531037660","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ व बांस-बल्लियों के सहारे दौड़ रही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ व बांस-बल्लियों के सहारे दौड़ रही मौत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पेड़ ही नहीं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों में बांस-बल्लियों के सहारे भी मौत दौड़ाई जा रही है। कहीं नंगे तार तो कहीं केबल से बिजली आपूर्ति दी जा रही है। घरेलू लाइट के सैकड़ों कनेक्शन बांस-बल्लियों के सहारे चल रहे हैं।
ऐसी लाइनों से कुछ सरकारी विभागों के कनेक्शन भी चल रहे हैं। कई वर्षों से दी जा रही आपूर्ति की जानकारी स्थानीय इंजीनियरों को होने के बाद भी अभी तक लाइनों को सुरक्षित नहीं किया जा सका है। बारिश के दिनों में ऐसी लाइनों से खतरा और बढ़ गया है। विद्युत वितरण खंड सिर्फ बिल की वसूली कर रहा है।
अखंडनगर कस्बे के ही बजरंग चौराहे के पास (शाहगंज रोड) पर तीन फेस नंगा तार पेड़ से बांधकर गुजारा गया है। इसकी वजह से आए दिन लाइन शॉर्ट होती रहती है। करीब साल भर पहले खींचे गए इस तार को लेकर स्थानीय लोगों ने उपकेंद्र पर शिकायत भी की लेकिन इसे बदला नहीं गया।
विज्ञापन
जिले की पूर्वी छोर पर स्थित अखंडनगर कस्बे में ही ट्रांसफार्मर से केबल के जरिए दो पेड़ों से होते हुए लाइन खींची गई है। कस्बे में स्टेट बैंक के पास लगे ट्रांसफार्मर से कई कनेक्शन इस लाइन के जरिए दिए गए हैं। कई वर्ष से पेड़ के सहारे खींची गई केबल से घरेलू लाइट के कनेक्शन चल रहे हैं।
दोस्तपुर-अखंडनगर मार्ग पर जहीरुद्दीनपुर गांव के लिए पेड़ के सहारे ट्रांसफार्मर से घरेलू लाइट की केबल खींची गई है। इस केबल से प्राथमिक विद्यालय के साथ करीब 10 घर के आबादी को विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। कई वर्ष से ये कनेक्शन भी चल रहे हैं। आपूर्ति के दौरान केबल कई बार टूट भी चुकी है। इसके बाद भी पोल नहीं लगाए गए।
अखंडनगर बाजार से ही बेहराभारी गांव में पहुंची आपूर्ति आगे बांस-बल्लियों के सहारे गुजार दी गई है। कस्बे से जाने वाले मार्ग पर बांस-बल्ली पर कई केबल दौड़ा दी गई है। कहीं-कहीं केबल जमीन के करीब से गुजरी है। इसी के जरिए कनेक्शन चल रहे हैं। विद्युत वितरण ऐसे कनेक्शन धारकों से विद्युत बिलों की वसूली कर रहा है।