फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Death of newly married woman under suspicious circumstances

Sultanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत

Mon, 14 Jul 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Death of newly married woman under suspicious circumstances
सूरापुर (सुल्तानपुर)। सरैया कमौरा निवासी अंकित सिंह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी हैं। परिजनों के मुताबिक, अंकित की पत्नी पल्लवी सिंह (23) शनिवार रात अपने कमरे में सोने चली गई।
विज्ञापन


रात्रि करीब 11 बजे अंकित का फोन आया, उसने अपनी पत्नी से बात कराने को कहा। परिजन कमरे में पहुंचे तो अवाक रह गए। पल्लवी का शव दुपट्टे के फंदे से सीमेंटेड शेड में लगी बल्ली से लटकता देखा गया। घटना की जानकारी सूरापुर चौकी पर दी गई।
विज्ञापन


रविवार को घर पहुंचे अंकित सिंह ने बताया कि पल्लवी का मायका बिहार राज्य के भागलपुर के बांका गांव में है। उनका प्रेम विवाह हुआ था। पल्लवी को आठ माह का गर्भ भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात करने की कोशिश की तो बात नहीं हो सकी। सूरापुर चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed