{"_id":"64b19026b69fd0db9a098945","slug":"death-of-a-man-due-to-jackfruit-falling-on-his-head-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-467-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सिर पर कटहल गिरने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सिर पर कटहल गिरने से अधेड़ की मौत
Fri, 14 Jul 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर/दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गोसैसिंहपुर में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ के सिर पर पेड़ से कटहल गिर पड़ा। इससे उनके सिर पर चोट लग गई। आननफानन ग्रामीण उन्हें सीएचसी दोस्तपुर ले गए। वहां मृत घोषित कर दिया गया।
थाना क्षेत्र दोस्तपुर के गोसैसिंहपुर गांव निवासी विजय प्रकाश (48) शुक्रवार सुबह खेत से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह कटहल के पेड़ के नीचे से गुजर रहे थे। इसी बीच उनके सिर पर कटहल गिर पड़ा। इससे उनके सिर पर चोट लग गई और वे बेहोश हो गए।
घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बेहोशी की हालत में विजय को ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के जरिए सीएचसी दोस्तपुर ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक ने विजय प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र रोहित ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उनकी पत्नी सुनीता व पुत्र अतुल (19) व रोहित (17) का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।