फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Deadly attack on businessman, looted

व्यवसाई पर जानलेवा हमला, लूटपाट

Sun, 18 Aug 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on businessman, looted
अमेठी। संग्रामपुर के खौपुर गांव के बाहर दुकान के पास मौजूद बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी पर चंडेरिया गांव के युवकों ने हमला कर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने व्यवसायी की पिटाई के बाद 90 हजार रुपये भी लूट लिये।
विज्ञापन

व्यवसायी की चीख-पुकार पर पहुंचे खौपुर गांव के लोगों ने हमलावरों की पांच बाइकें आग के हवाले कर दीं। व्यवसायी को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एसडीएम व सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। घटना को पुलिस मारपीट का मामला बता रही है, लेकिन लूटपाट को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के खौपुर गांव निवासी पंकज सिंह पुत्र मगन सिंह की गांव के बाहर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। रविवार शाम पंकज दुकान के पास बैठे थे। तभी चंडेरिया गांव निवासी सुहैल समेत 30 अन्य लोग कई बाइकों में वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से पंकज पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज की चीखपुकार पर पहुंचे खौपुर गांव के लोगों ने हमलावरों को घेर लिया। इस दौरान हमलावर अन्य बाइकों पर बैठकर भाग गए, जबकि उनकी पांच बाइक मौके पर छूट गईं। हमले से आक्रोशित ग्रामीणों ने पांच बाइकों को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने घायल पंकज सिंह को सीएचसी पहुंचाया और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
इस पर एसडीएम अमित कुमार व सीओ पीयूषकांत कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। दो गांवों में तनाव देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सीएचसी में भर्ती पंकज सिंह ने बताया कि उनके पास रखे 90 हजार रुपये भी हमलावरों ने लूट लिये।

एसओ संग्रामपुर विश्वनाथ यादव ने बताया कि खौपुर और चंडेरिया गांव के बीच किसी बात को लेकर तीन माह पूर्व विवाद हुआ था। इसी विवाद में रविवार को मारपीट हुई है। उन्होंने बताया कि लूटपाट की घटना संदिग्ध है। जांच के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed