फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dead bosy of man was taken out from the grave under supervision of magistrate

मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र से निकाला गया युवक का शव

Tue, 29 Jun 2021 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
dead bosy of man was taken out from the grave under supervision of magistrate
गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। तीन हफ्ते पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत की वजह से पर्दा उठाने के लिए मंगलवार को कब्र से युवक का शव मजिस्ट्रेट की निगरानी में निकाला गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर दोबारा पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेमरी दरगाह गांव निवासी सुहेल का आठ जून को संदिग्ध परिस्थितियों में फरीदीपुर के पास सराय सुभागा पुलिया के नीचे नाले में शव पाया गया था। वह सात जून की शाम घर से निकला था। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या कर शव को नाले में फेंके जाने की बात कही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो उसके मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पीड़ित परिजनों ने दोबारा पोस्टमॉर्टम कराए जाने की मांग डीएम से की थी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कब्र से शव निकलवाने और वीडियोग्राफी में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का निर्देश दिया था। मंगलवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed