{"_id":"5fa2c3518ebc3e75047cea8d","slug":"dead-body-of-woman-found-hanging-sultanpur-news-lko5486041122","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला महिला का शव
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जमुआवां पश्चिम गांव में मंगलवार की देर शाम एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। परिवारीजनों के अनुसार एक हफ्ते पहले ही उनकी बेटी ससुराल से मायके आई थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जमुआवां पश्चिम गांव निवासी नाथूराम विश्वकर्मा की पुत्री प्रतिभा (21) का विवाह अमेठी जिले के ग्राम अमयेमाफी के लोहारन का पुरवा गांव में हुआ था। एक हफ्ते पहले ही प्रतिभा ससुराल से मायके आई थी। मंगलवार की शाम परिवार के लोग धान काटने लिए खेत गए थे।
जब परिवारीजन घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। परिवारीजन दरवाजे को तोड़कर कमरे में गए तो प्रतिभा का शव फंदे से लटक रहा था। प्रतिभा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।