{"_id":"5d4b071d8ebc3e6ce8642d56","slug":"dead-body-of-teenager-found-in-a-pond-sultanpur-news-lko4752044150","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला घर से लापता किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला घर से लापता किशोर का शव
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नागपंचमी के दिन से घर से लापता किशोर का शव बुधवार की सुबह गांव के बाहर तालाब में पाया गया। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के परसड़ा गांव निवासी राम मिलन निषाद का बेटा अंकित निषाद (14) पिछले सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे अपनी मां बिफना उर्फ छोटकी से पांच रुपये लेकर घर से निकला था।
अंकित जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मंगलवार को अंकित की गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह ग्रामीण खेत गए थे। इस दौरान उन्हें तालाब में एक शव दिखा। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस दौरान राम मिलन भी तालाब के पास परिवारीजनों के साथ पहुंच गए।
पिता ने शव की शिनाख्त अपने बेटे के रूप में की। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया। परिवारीजनों ने अंकित की हत्या की आशंका जताई है।
कोतवाल जयसिंहपुर श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिवारीजन जो तहरीर देंगे, उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।