{"_id":"60bf92188ebc3e32ed75b0eb","slug":"dead-body-of-father-found-hanging-during-preparations-of-daughter-s-wedding-sultanpur-news-lko5815319162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी की तैयारियों के बीच फंदे से लटका मिला पिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी की तैयारियों के बीच फंदे से लटका मिला पिता का शव
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। बेटी की शादी में आर्थिक तंगी से जूझ रहे पिता का शव मंगलवार की सुबह नदी किनारे स्थित पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया।
परिवारीजनों के अनुसार तीन दिन पहले ही पिता मुंबई से घर पहुंचा था।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बदरुद्दीनपुर निवासी ओम प्रकाश निषाद (45) मुंबई में बोट पर मछली पकड़ने का काम करता था।
ओम प्रकाश की बेटी की शादी तय थी। बेटी की शादी में शामिल होने के लिए ओम प्रकाश तीन दिन पहले ही घर पहुंचा था। परिवारीजनों के अनुसार घर आने के बाद ओम प्रकाश काफी उदास था और उसने बताया था कि मुंबई में जिस ठेकेदार के साथ वह काम करता है उसने बकाया पैसा नहीं दिया।
घर वालों ने ओम प्रकाश को समझाया कि चिंता न करो शादी किसी तरह हो जाएगी। सोमवार की देर शाम ओम प्रकाश घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा।
रात में परिवारीजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह नदी किनारे स्थित एक पेड़ में ओम प्रकाश का फंदे के सहारे शव लटकता पाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।