{"_id":"66788a90ee562f9d0d059504","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-115011-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
Mon, 24 Jun 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के उघड़पुर भटपुरा गांव में शनिवार देर शाम एक युवक का शव पीपल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौत की वजह पता नहीं चल सकी है। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस से हत्या की आशंका जताई है।
उघड़पुर भटपुरा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद शर्मा का पुत्र विकास (32) शनिवार को दोपहर घर से निकला था। देर शाम उसका शव गांव स्थित प्राइमरी विद्यालय के बगल पीपल के पेड़ पर फंदे से लटका देखा गया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
युवक की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विकास चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से पत्नी आरती व तीन वर्ष का पुत्र मृत्युंजय सदमे में हैं। वह कोई काम नहीं करता था। घर पर ही रहता था। थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।