{"_id":"66a41919e4413f270f0a9c74","slug":"dead-body-of-a-young-accountants-associate-found-in-the-field-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-116477-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खेत में मिला लेखपाल के सहयोगी युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खेत में मिला लेखपाल के सहयोगी युवक का शव
Sat, 27 Jul 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 27 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी हाईवे के किनारे खेत में शुक्रवार देर शाम एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक तहसील के एक लेखपाल के सहयोगी के रूप में काम करता था। युवक के शव की शिनाख्त होने के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है।
लंभुुआ नगर पंचायत क्षेत्र से होकर गुजरी फोरलेन के किनारे शुक्रवार शाम को एक युवक का शव पड़ा देखा गया। पुलिस के पहुंचने के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। खेत में मिले शव की पहचान की कोशिश पुलिस ने शुरू की। पुलिस ने युवक को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंच कर शव की शिनाख्त की। युवक की पहचान लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कुर्मियान निवासी लालमणि वर्मा (40) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि लालमणि तहसील के एक लेखपाल के साथ उसके सहयोगी के रूप में काम करता था।
लालमणि के परिवार में पत्नी पूनम (38), पुत्र रिशू (13) व अर्पित (11) है। लालमणि का भाई राजमणि बाराबंकी में जिले में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर तैनात है। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।