{"_id":"6175a58336af245ad120f848","slug":"dead-baby-found-sultanpur-news-lko6015614114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर मिला युवक का शव, एक घंटे रोकी गई पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर मिला युवक का शव, एक घंटे रोकी गई पैसेंजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र के सुल्तानपुर-जफराबाद रेलखंड पर बेदूपारा गांव के पास रविवार की सुबह एक युवक का शव रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। काफी मशक्कत के बाद युवक की शिनाख्त हुई।
रविवार की भोर रेल ट्रैक का निरीक्षण कर रहे कर्मियों ने पटरी पर एक युवक का शव पड़ा देखा। शव को देखकर कर्मियों ने लाल झंडी लगाकर ट्रैक को बाधित होने का संकेत दे दिया। रेलवे अधिकारियों के जरिए इसकी सूचना पुलिस को दी गई। ट्रैक पर शव पड़ा होने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में आसपास के लोग जुट गए। इस बीच सुल्तानपुर-वाराणसी पैसेंजर भी पहुंच गई। ट्रैक पर लाल झंडी का संकेत व भीड़ देखकर चालक ने ट्रेन को रोक दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही। दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक से शव को हटाकर रेल यातायात बहाल कराया। शव की शिनाख्त लंभुआ क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी शिव कुमार यादव (22) के रूप में हुई। परिवारीजनों के मुताबिक शिव कुमार शनिवार की रात भोजन करने के बाद सोने गया था। वह घर से करीब चार किमी, दूर कैसे घटनास्थल तक पहुंचा, यह संदेह प्रकट करता है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।