फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dead Baby found

घर से लापता युवक का शव नदी में मिला

Thu, 21 Oct 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
dead Baby found
सुल्तानपुर। दो दिन से घर से लापता युवक का शव बृहस्पतिवार को कुड़वार क्षेत्र के सरैया घाट के पास गोमती नदी में पाया गया। परिवारीजनों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों ने सरैया चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ बल्दीराय के समझाने पर परिवारीजन शांत हुए।
विज्ञापन

हेमनापुर गांव के निवासी वासदेव (38) गत मंगलवार की रात आठ बजे घर से टॉर्च, जाल, छाता लेकर गांव के पास से होकर गुजरी गोमती नदी से मछली पकड़ने के लिए निकला था। बुधलवार की सुबह तक जब वासदेव वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। नदी के किनारे जाल छाता, टॉर्च, कपड़ा व चप्पल एक स्थान पर रखा मिला था। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। बृहस्पतिवार को कुड़वार क्षेत्र के सरैया घाट के पास नदी में ग्रामीणों ने शव उतराता देखा। शव की शिनाख्त वासदेव के रूप करने के साथ परिवारीजनों ने सूचना कुड़वार पुलिस को दी।
विज्ञापन

इसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज परिवारीजनों ने शव को सरैया चौराहे के पास रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद पहुंचे सीओ बल्दीराय राजाराम चौधरी और एसओ प्रभाकांत ने परिवारीजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों के मुताबिक हेमनापुर निवासी वासदेव के परिवार में पत्नी ज्ञानमती, पुत्र अंशू, श्रवण, जितेंद्र के साथ ही पुत्री कृष्णावती हैं। वासदेव की मौत से पत्नी बच्चों के साथ ही उसकी बुजुर्ग मां रजवंता (75) का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed