{"_id":"ad91f6f03837f1cd095e7a55ced63fde","slug":"day-long-traffic-jam-in-town-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर जाम से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर जाम से जूझा शहर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 20 Jul 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अनियमित यातायात व्यवस्था और सड़कों की पटरियों पर हुए अतिक्रमण से सोमवार को बड़ी समस्या खड़ी हो गई। दिन भर शहर जाम से जूझता रहा। करीब चार घंटे मानों शहर की सड़कों पर लोग ठहर गए। इस दौरान जाम में फंसे स्कूूली बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस, सिविल पुलिस के साथ आम नागरिकों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
ईद व रविवार की छुट्टी के बाद खुले स्कूल व कार्यालय की भीड़ सुबह साढ़े नौ बजे से ही पटरियों पर दिखने लगी। करीब 11 बजे शहर के कलेेक्ट्रेट गेट, दीवानी चौराहा, बस स्टेशन, गोलाघाट चौराहा समेत सभी प्रमुख सड़कों पर जाम की समस्या खड़ी हो गई। कई स्थानों पर पटरियों तक हुए अतिक्रमण और अनियमित यातायात व्यवस्था के चलते 11 बजे से शहर में भीषण जाम लग गया। इस दौरान 12 बजे से डेढ़ बजे तक शहर के स्कूलों में छुट्टी भी हो गई।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में स्कूली बच्चे भी जाम में फंस गए। जाम में अधिकारी, कर्मचारी व नेता भी फंसे। जिन चौराहों पर केवल होमगार्ड लाठी पटकते दिखते थे वहां पर यातायात पुलिस, सिविल पुलिस व पुलिस के अधिकारी दिखने लगे। आम नागरिक भी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते दिखे। पुलिस की कड़ी मशक्कत से करीब दो बजे तक शहर के प्रमुख सड़कों पर जाम कम हुआ। हालांकि, देर शाम तक प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन