{"_id":"6942ed7f3853f29901039274","slug":"daughter-in-law-dies-due-to-electric-shock-from-stay-rod-mother-in-law-and-father-in-law-get-scorched-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-146477-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: स्टे रॉड में उतरे करंट से बहू की मौत, सास-ससुर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: स्टे रॉड में उतरे करंट से बहू की मौत, सास-ससुर झुलसे
Wed, 17 Dec 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात के कैभा गांव स्थित खेत में लगा बिजली का खंभा। -स्रोत-ग्रामीण
भदैंया। कोतवाली देहात के कैभा निवासी फूलचंद्र की पत्नी सरिता (30) की बुधवार देर शाम खेत में लगे स्टे राॅड में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्हें बचाने में सास शकुंतला देवी व ससुर लहूरी मौर्य (60) भी झुलस गए। लहूरी को दुर्गापुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जबकि शकुंतला देवी का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया।
लहूरी मौर्य ने बताया कि गांव स्थित खेत में मंगलवार शाम चार बजे वह परिवार के लोगों के साथ गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। उनके खेत के बगल स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर के स्टे रॉड में करंट उतरा था। अचानक उनकी बहू सरिता पहुंची। स्टे रॉड में उतरे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गईं। उसे बचाने में लहूरी व उनकी पत्नी शकुंतला भी झुलस गए।
आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से सरिता, लहूरी व शकुंतला को दुर्गापुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से सरिता को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने सरिता को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि करंट से महिला की मौत होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
घर पर सरिता की दो संताने हैं। बड़ा पुत्र सोनू (06) व छोटा पुत्र मोनू (04) है। पति फूलचंद वायरिंग का कार्य करते हैं। घटना के समय वह घर पर नहीं थे। मां की मौत का पता चलने के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सरिता की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।