फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dariyapur feeder Stopped

केबल फुंका, दरियापुर उपकेंद्र का फीडर बंद

Sun, 22 May 2016 10:06 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 22 May 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Dariyapur feeder Stopped
लोगों ने जागकर काटी रात - फोटो : अमर उजाला

दरियापुर उपकेंद्र के एक फीडर का आउटगोइंग केबल रविवार की दोपहर अचानक शॉर्ट होकर जल गया। केबल जलने से सब स्टेशन का ग्रामीण फीडर ठप हो गया। आउट गोइंग केबल जलने से फीडर को भी कुछ नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


देर शाम तक इंजीनियर फीडर को ठीक करने में लगे रहे लेकिन फीडर का कुछ सामान नहीं मिलने से काम ठप हो गया। अब फीडर के कल चलने की संभावना है। फीडर बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र की करीब पांच हजार की आबादी परेशान रही।
विज्ञापन


रविवार को करीब तीन बजे शाम दरियापुर उपकेंद्र के एक फीडर की आउटगोइंग लाइन शॉर्ट हो गई। लाइन शॉर्ट होते ही आउट गोइंग केबल ब्लॉस्ट होकर जल गया। इसके जलते ही ग्रामीण क्षेत्र का फीडर बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केबल से फीडर को भी नुकसान पहुंचा है। फीडर के कुछ पार्ट्स खराब हो गए  हैं। आउट गोइंग केबल शॉर्ट होने की सूचना पर इंजीनियरों व विद्युत कर्मियों ने फीडर की खामियाें को दूर करने का प्रयास शुरू किया लेकिन रविवार की छुट्टी की वजह से कुछ पार्ट्स नहीं मिल सके। पार्ट्स के नहीं मिलने से शाम को मरम्मत का कार्य बंद कर दिया गया। अब फीडर सोमवार को ही ठीक होने की संभावना जताई जा रही है।


फीडर बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र की करीब पांच हजार आबादी बिजली को लेकर परेशान है। एसडीओ आयुष सिंह ने बताया कि कुछ पार्ट्स नहीं मिलने की वजह से फीडर का कार्य बंद हो गया है। सोमवार को फीडर दुरुस्त करके आपूर्ति बहाल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed