{"_id":"045b909157c66eb9dc19dcce2e3efaf4","slug":"cut-salaries-of-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह शिक्षकों का वेतन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह शिक्षकों का वेतन कटा
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीगंज
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता की लगातार गिरती स्थिति और शिक्षकों के देर से आने की शिकायत पर शनिवार को औचक निरीक्षण पर निकले डीआईओएस को 14 शिक्षक/शिक्षणेतर कर्मचारी नदारद मिले। डीआईओएस ने उनका एक दिन का वेतन काटने के साथ ही उनसे तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी मिश्र को बीते कई दिनों से इस बात की शिकायत मिल रही थी कि कॉलेजों में नियुक्त शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी देर से आते हैं। इसकी सत्यता जांचने के लिए शनिवार को डीआईओएस ने जिले के चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान शहर के रणंजय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता मंजूर अहमद, सहायक अध्यापक डॉ. सुनील कुमार शुक्ल, अरविंद कुमार पाठक, अरुण कुमार सरोज, प्रभु दयाल मिश्र, कनिष्ठ लिपिक सिद्धार्थ प्रकाश व परिचारक केदारनाथ पाठक और रामबहादुर नदारद मिले। इसी तरह हरदों के श्री गंगा बख्श द्विवेदी इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक शीतला बख्श सिंह, राजेश चंद्र पांडेय, विजय कुमार उपाध्याय व जगतनरायण शुक्ल के साथ कनिष्ठ लिपिक मनोज कुमार सिंह और परिचारक प्रमोद कुमार पांडेय अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
इसी तरह जिला समन्वयक एडी पांडेय द्वारा राजकीय हाईस्कूल अमेठी के निरीक्षण में सुबह आठ बजे प्रार्थना होती मिली। बताना मुनासिब होगा कि माध्यमिक स्कूलों के संचालन का समय सुबह 7:30 से 12:30 है। निरीक्षण समाप्त होने के बाद डीआईओएस ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश देते हुए सभी से तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है।
राजकीय हाईस्कूल अमेठी के प्रधानाचार्य उदय प्रकाश मौर्य को भी चेतावनी पत्र जारी किया गया है। डीआईओएस की कार्रवाई से शिक्षा महकमे में हड़कंप है।