फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CTET exam held at 38 centres amidst chaos

अव्यवस्थाओं के बीच 38 केंद्रों पर हुआ सीटेट

Sun, 31 Jan 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
CTET exam held at 38 centres amidst chaos
सुल्तानपुर। जिले के 38 केंद्रों पर सीटेट रविवार को दो पालियों में अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ। पं. शिवरतन दुबे महाविद्यालय कूरेभार केंद्र पर पहली पाली में परीक्षा सुबह साढ़े नौ की जगह 10 बजे शुरू हो सकी।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित सीटेट 2021 का आयोजन रविवार को हुआ। पहली पाली में सुबह साढ़े नौ से दोपहर 12 तक और दूसरी पाली में दोपहर दो से साढ़े चार बजे तक परीक्षा हुई। प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 13,640 परीक्षार्थी तथा दूसरी पाली में जूनियर स्तर की परीक्षा में 12,325 परीक्षार्थी नामांकित थे।
विज्ञापन

कूरेभार के समीप स्थित पंडित शिवरतन दुबे महाविद्यालय दूबेपुर में परीक्षा निर्धारित समय सुबह साढ़े नौ बजे नहीं शुरू हो सकी। केंद्र में परीक्षार्थियों की भीड़ बरामदे में टहलती नजर आई। बाहर खड़े लोग जब हंगामा करने लगे तो पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटेट परीक्षा के जिला समन्वयक शेषमणि मिश्र ने परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अपना फोन भी उठाना बंद कर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि बोर्ड के अधिकारियों की ओर से कोई समन्वय स्थापित नहीं किया गया था। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से केंद्रों की सूची प्राप्त हुई थी, जिसे सबंधित को सूचित किया गया था।

सीटेट के लिए कई पब्लिक स्कूलों को भी सेंटर बनाया गया था। छोटे बच्चों के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली डेस्क बेंच पर परीक्षार्थियों को बैठाया गया था। इससे परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed