फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CRPF centre trainee put up a big show

देखते ही बना पहले बैच के आरक्षियों का जोश

Fri, 16 Oct 2015 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Fri, 16 Oct 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन

सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र अमेठी के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। शपथ लेने के बाद विभिन्न प्रांतों के 437 प्रशिक्षणरत आरक्षी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अंग बन गए। इस केंद्र का यह पहला बैच था। आयोजित परेड में आरक्षियों का जोश देखते ही बन रहा था। दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष महानिदेशक दुर्गा प्रसाद ने आरक्षियों को शपथ दिलाई।

विज्ञापन


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना के बाद आरक्षियों के प्रशिक्षण का यह पहला बैच था। पहले बैच का प्रशिक्षण सात अक्तूबर 2014 को प्रारंभ हुआ था। प्रशिक्षण में 467 आरक्षियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें 30 आरक्षियों ने विभिन्न कारणों से प्रशिक्षण बीच में ही छोड़ दिया। 44 सप्ताह तक चलने वाले प्रशिक्षण में 437 आरक्षियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को आरक्षियों को कर्तव्य, देशसेवा व संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि विशेष महानिदेशक दुर्गा प्रसाद ने जवानों की सलामी ली। जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव में जिस तरह से कुशलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है, वह सराहनीय है। टेंट में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आरक्षियों को जल्द ही आवास की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेड का नेतृत्व परेड कमांडर उप कमाडेंट गजेंद्र बहादुर सिंह, परेड एडजुटेंट निरीक्षक ओमपाल सिंह, प्रथम विंग कमांडर सहायक कमांडेंट रंजीत कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद ने चालक जितेंद्र यादव को सर्वोत्तम सर्वत्र के लिए, शिवकुमार पचौरी को सर्वोत्तम निशानेबाजी के लिए, सत्यपाल सिंह को सर्वोत्तम इंडोर, विकास कुमार राय को सर्वोत्तम आउटडोर के लिए कप देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed