फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Crowds Swarm Vijethua Dham; Massive Traffic Jam in Surapur

Sultanpur News: विजेथुआ धाम में उमड़ी भीड़, सूरापुर में लगा भीषण जाम

Tue, 26 May 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 26 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Crowds Swarm Vijethua Dham; Massive Traffic Jam in Surapur
सूरापुर कस्बे में लगा जाम। स्रोत-सोशल मीडिया
सूरापुर। जेठ माह के चौथे मंगलवार को विजेथुआ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके कारण सुबह लगभग नौ बजे से ही कस्बे में भीषण जाम लग गया। शाहगंज, दोस्तपुर और कादीपुर मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को चिलचिलाती धूप में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक लगे इस जाम को हटाने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों ने खुद मोर्चा संभाला। काफी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य तो हुआ, लेकिन दिनभर चौक पर किसी भारी वाहन के मुड़ते ही दोबारा जाम की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के अनुसार, जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे बढ़ता अतिक्रमण, चौक के पास बेतरतीब खड़े रहने वाले ऑटो रिक्शा और सड़क पर लगे ठेले हैं। अतिक्रमण की वजह से रास्ता संकरा (पतला) हो गया है, जिससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। व्यापारी नेता वीके अग्रहरि ने कहा कि यदि प्रशासन अतिक्रमण हटाने, ऑटो रिक्शा के लिए स्टैंड तय करने और यातायात व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दे, तो स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को इस समस्या से बड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

सूरापुर पुलिस चौकी इंचार्ज रामेंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार को धोपाप धाम में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं से भरी कई बसें एक साथ विजेथुआ धाम पहुंच गईं, जिसके कारण अचानक जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए यातायात बहाल करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed