{"_id":"5fbbdbbd8ebc3e9bf3042a6d","slug":"crowds-of-devotees-gathered-in-gomti-aarti-sultanpur-news-lko551363616","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोमती मित्र मंडल समिति के तत्वावधान में रविवार की देर शाम शहर के सीताकुंड धाम पर आदि गंगा गोमती आरती का आयोजन किया गया। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
आठ वर्ष पूर्व सीताकुंड धाम की स्वच्छता का गोमती मित्र मंडल समिति ने बीड़ा उठाया था। डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह के मन में यह भाव आया कि ऐसा कोई आयोजन धाम पर अनवरत किया जाए, जिससे लोगों को मां गोमती से जोड़ा जा सके।
तब से लगातार हर रविवार की शाम मां गोमती की आरती संपन्न कराई जा रही है। गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन व मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी बताते हैं कि इसका लाभ भी मिल रहा है। रविवार को आदि गंगा गोमती की आरती सीताकुंड धाम पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
इसमें मुख्य यजमान के तौर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह व ह्यूमन राइट क्राइम कंट्रोल के चेयरमैन डॉ. वीपी सिंह शामिल हुए। बड़े दीपक से आदि गंगा गोमती की आरती उतारी। इसके बाद मौजूद भक्तों ने भी एक-एक दीपक घाट के पास रखा।