फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Crowds gathered at the bus stand and railway station as soon as the paper was released.

Sultanpur News: पेपर छूटते ही बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़

Sun, 26 Apr 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 26 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the bus stand and railway station as soon as the paper was released.
रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए कतार में खड़े होमगार्ड परीक्षा के अभ्यर्थी। संवाद
सुल्तानपुर। जिले के 15 केंद्रों पर रविवार को आयोजित यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा समाप्त होते ही अभ्यर्थियों में घर लौटने की होड़ मच गई। परीक्षा खत्म होते ही बस अड्डे के साथ रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ जुट गई। बाहर से आए हजारों अभ्यर्थियों में जल्द अपने घर पहुंचने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन

पहली पाली का पेपर छूटने के बाद से ही रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। बलिया, मऊ, आजमगढ़ सहित कई जनपदों से बड़ी संख्या में आए अभ्यर्थी लौटने लगे। रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रही।इसका असर सामान्य यात्रियों पर भी पड़ा। कई यात्रियों को बस और ट्रेन में चढ़ने में परेशानी हुई। एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई थी और सवारियां भरते ही बसों को तुरंत रवाना किया गया, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed