{"_id":"6519ba55f5efb7d3e6071306","slug":"crowd-of-fever-patients-in-jan-arogya-fair-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-3496-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जन आरोग्य मेले में बुखार के मरीजों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जन आरोग्य मेले में बुखार के मरीजों की भरमार
Sun, 01 Oct 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर में जन आरोग्य में मरीज की जांच करते चिकित्सक। -संवाद
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व आयुष्मान भव के तहत रविवार को पीएचसी पर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेले में बुखार के रोगी अधिक पाए गए। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण करके उन्हें दवाएं दीं। पीएचसी में आए कुछ रोगियों को जांच के लिए सीएचसी पर रेफर किया गया।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत रविवार को जिले के 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएचसी पर आयुष्मान भव मेले के तहत मरीजाें का परीक्षण व उपचार किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मेले में 1186 पुरुषों, 1198 महिलाओं व 406 बच्चों का उपचार किया गया। इनमें 75 चिकित्सक व 361 पैरामेडिकल स्टाफ लगाए गए थे। सीएमओ ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि मेेले में आरटीपीसीआर जांच करते हुए 134 का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाया गया।
विज्ञापन
मरीजों ने चिकित्सक को बताई अपनी समस्या
पीएचसी बढ़ौनाडीह में आयोजित जनआरोग्य मेले में पहुंची आशा देवी बुखार से ग्रसित पाई गईं। बताया कि बुखार के साथ हाथ में झुनझुनाहट की शिकायत रही। चिकित्सक डॉ. संजीव पांडेय ने उन्हें दवाएं देते हुए आराम करने की सलाह दी है। पीएचसी पर बुखार से ही पीड़ित आठ वर्षीय पीयूष यादव अपने नाना के साथ पहुंचा। चिकित्सक ने परीक्षण कर दवाएं दीं। छीतेपट्टी पीएचसी पर खालिसपुर दुर्गा निवासी जितेंद्र ने दिल की घबराहट होने पर दिखाने पहुंचा था। इसी गांव के प्रेमप्रकाश शुगर की समस्या को लेकर चेकअप कराने पहुंचे। अलीगंज पीएचसी पर लगे मेले में 27 मरीज देखे गए।