{"_id":"6a84a2e3a8d8634978072991","slug":"crowd-of-devotees-thronged-vijethua-mahaviran-dham-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-163105-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विजेथुआ महावीरन धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विजेथुआ महावीरन धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़
Tue, 18 Aug 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विजेथुआ महावीरन धाम में बड़ा मंगल पर लगी भक्तों की भीड़। स्रोत-संवाद
सूरापुर/ सुल्तानपुर। बुढ़वा मंगल पर जिले के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कादीपुर तहसील के पौराणिक विजेथुआ महावीरन धाम में भोर से ही दर्शन-पूजन के लिए कतारें लग गईं। मंदिर परिसर बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने रोट, फूल-माला और लड्डू चढ़ाकर मनोकामना मांगी।
शहर के चौक स्थित हनुमानगढ़ी, डाकखाना चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर और रुद्र नगर स्थित हनुमान मंदिर में सुबह भीड़ रही। दूबेपुर के हसनपुर गांव की हनुमानगढ़ी और दादूपुर के पास हाईवे स्थित चिंताहरण दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भक्तों ने रोट और लड्डू चढ़ाए। हसनपुर में बाहर से आई टीम ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। चौकी प्रभारी रामेंद्र वर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक और कांस्टेबल ड्यूटी पर लगाए गए थे।
दोपहर बाद बारिश होने से मेले की आवाजाही कम हो गई। मेले में भगवान की तस्वीरों, धार्मिक पुस्तकों और खिलौनों की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल कम रही। दुकानदार मोहन लाल ने कहा कि बारिश से मेला अच्छा नहीं रहा। सियाराम ने भीड़ कम होने से कारोबार प्रभावित होने की बात कही।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया रोट का प्रसाद
पयागीपुर। स्थानीय चौराहे पर बुढ़वा मंगल पर हनुमान जी के रोट का आयोजन श्रद्धा के साथ हुआ। विधि-विधान से पूजा के बाद प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजक शशिकांत मिश्र और धर्मेंद्र मिश्र ने श्रद्धालुओं का आभार जताया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद