फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cross-examination of second witness completed in Gungawach case

Sultanpur News: गुंगवाछ कांड में दूसरे गवाह से पूरी हुई जिरह

Thu, 17 Oct 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 17 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Cross-examination of second witness completed in Gungawach case
सुल्तानपुर। अमेठी के गुंगवाछ कांड में अभियोजन पक्ष के दूसरे गवाह से बचाव पक्ष की जिरह बुधवार को पूरी हो गई। एडीजे चतुर्थ एकता वर्मा ने अभियोजन पक्ष के अन्य गवाह को तलब करने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 21 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन



अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे राजापुर तिवारी मौजा गुंगवाछ के पूर्व ग्राम प्रधान संकठा यादव, उनके पुत्र हनुमान प्रसाद व अमरेश यादव, संकठा की पत्नी नइका देवी की 15 मार्च, 2022 को जमीन की रंजिश को लेकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान संकठा यादव के पुत्र अमरजीत यादव की तहरीर पर मौजूदा ग्राम प्रधान आशा तिवारी, उनके पति रामशंकर तिवारी व पुत्र नितिन तिवारी और गांव के बृजेश यादव, रामदुलारे यादव, अखिलेश यादव और अभिषेक यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को अभियोजन पक्ष के दूसरे गवाह अशोक यादव गवाही देने के लिए कोर्ट में पेश हुए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की। जिरह पूरी होने पर कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के अन्य गवाह को तलब करने का आदेश देते हुए सुनवाई के लिए 21 अक्तूबर की तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed