फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   criminal

पेशी के दौरान अपराधी फरार

Thu, 01 Sep 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
criminal
सुल्तानपुर। दीवानी न्यायालय में पेशी के दौरान बृहस्पतिवार को एक अपराधी फरार हो गया। अपराधी को पुलिस एससी/एसटी कोर्ट में पेशी पर जेल से लाई थीं, जहां से वह फरार हो गया। देर शाम अन्य बंदियों को वापस लेकर जिला कारागार पहुंचे दरोगा ने बंदी के फरार होने की सूचना जेल अधीक्षक को दी।
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से फरार अपराधी का नाम विक्की सिंह है। बिहार के रोहतास निवासी विक्की पर हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, उसके खिलाफ जिले के गोसाईंगंज थाने में एससी/ एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। चार फरवरी 2019 से विक्की सिंह जिला कारागार सुल्तानपुर में निरुद्ध था। बृहस्पतिवार को पुलिस विक्की सिंह को जिला कारागार से दीवानी न्यायालय के एससी/एसटी कोर्ट में पेशी पर ले गई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे विक्की सिंह अदालत परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

शातिर अपराधी की तलाश में पुलिस कर्मी घंटों लगे रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। देर शाम कोर्ट से अन्य बंदियों को लेकर पुलिस कर्मी जेल पहुंचे तो इसकी जानकारी जेल अधीक्षक उमेश सिंह को दी। जेल अधीक्षक ने बताया कि विक्की सिंह एससी/एसटी कोर्ट में पेशी पर ले जाया गया था। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसपी सोमने बर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed