फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   criminal

आतंक का पर्याय बने अपराधी सगे भाइयों के घर पर चलेगा बुलडोजर

Sat, 26 Mar 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
criminal
सरपतहा के चौबेपुर में अपराधी के घर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराती करौंदीकला की पुलिस। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। लूट, रंगदारी, जानलेवा हमले समेत कई संगीन मामलों में वांछित चल रहे सगे भाइयों के घर पर शुक्रवार को जिले के करौंदीकलां और जौनपुर के सरपतहा थाने की पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया। इसके साथ ही गांव में मुनादी कराई। पुलिस के अनुसार यदि जल्द ही वांछितों ने पुलिस अथवा न्यायालय के समक्ष समर्पण नहीं किया तो घर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

करौंदीकलां क्षेत्र के दसगरपारा गांव निवासी अनिल कुमार ने चार फरवरी को सूचना दी थी कि बाइक सवार बदमाशों ने उनसे दो लाख 20 हजार रुपये लूट लिए हैं। पुलिस जब घटना की तह तक पहुंची तो पता चला था कि अनिल कुमार और राजेश तिवारी पेट्रोल पंप में पार्टनर थे और रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। दोनों सरपतहा थाना क्षेत्र के चौबहा गांव के कुख्यात अपराधी रवि उर्फ वीर तिवारी तथा उसके भाई मनीष तिवारी के संपर्क में आ गए थे। संपर्क में आने के बाद रवि उर्फ वीर तिवारी और मनीष तिवारी ने पेट्रोल पंप पर कब्जा करने की नीयत से धमकी देना शुरू कर दिया था। यही नहीं रवि उर्फ वीर और उसके गैंग के लोग पेट्रोल पंप से मुफ्त में पेट्रोल भरवाते थे। अनिल और राजेश कुख्यात अपराधी रवि और उसके गैंग से इतने भयभीत थे कि कुछ भी बताने से बचते थे।
विज्ञापन

डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि 21 जनवरी को अनिल ने अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जब अनिल और राजेश को विश्वास में लेकर पूछताछ की तो अनिल ने पूरी घटना बताई थी। पुलिस ने अनिल के एक दोस्त के घर से दो लाख 20 हजार रुपये भी बरामद कर लिया था। उन्होंने बताया कि लूट की घटना को स्पंज किया गया है। घटना में शामिल अपराधी रवि तिवारी उर्फ वीर तिवारी, मनीष तिवारी निवासीगण चौबहा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर, विक्की पांडेय उर्फ विवेक पांडेय निवासी ग्राम सलारपुर और अतुल पांडेय निवासी ग्राम केकरचौर थाना करौंदीकलांके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। फरार चल रहे रवि उर्फ वीर तिवारी व मनीष तिवारी पुत्र अखिलेश चंद्र निवासी ग्राम चौबहा, थाना सरपतहा जनपद जौनपुर के विरुद्ध सुल्तानपुर न्यायालय ने कुर्की का नोटिस जारी किया था। शनिवार को एसओ करौंदीकलां अमरेंद्र बहादुर सिंह और सरतपहा थाने की पुलिस ने चौबहा गांव पहुंचकर नोटिस चस्पा कराने के साथ ही पूरे गांव में मुनादी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सगे भाइयों पर दर्ज हैं 16 मुकदमे
जौनपुर के सरपतहा क्षेत्र के चौबहा गांव निवासी शातिर अपराधी रवि उर्फ वीर तिवारी व मनीष तिवारी के खिलाफ सरपतहा, करौंदीकलां, कादीपुर समेत कई थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। रवि उर्फ वीर तिवारी और मनीष तिवारी के आंतक का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की दहशत से कोई भी व्यक्ति पुलिस के सामने मुंह खोलने की हिम्मत तक नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed