फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth murdered in Jagdishpur

भाभी से अभद्रता के विरोध  पर युवक की हत्या

Thu, 23 Jun 2016 09:53 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 23 Jun 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered in Jagdishpur
पटरी पर मिली लाश - फोटो : अमर उजाला

भाभी से अभद्रता का विरोध करने पर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारे शव को गांव के समीप पटरी पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मामला कमरौली थाना क्षेत्र के सराय आलम गांव से जुड़ा है। 

विज्ञापन



कमरौली थाना क्षेत्र के सराय आलम गांव निवासी कपिल यादव (22) पुत्र बाबूलाल औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करता था। आरोप है कि बीते 12 अप्रैल 2016 को गांव के ही जयसिंह आदि ने कपिल की भाभी के साथ अभद्रता की थी। विरोध के बाद आरोपी ने उसकी भाभी और पिता बाबूलाल की पिटाई कर दी थी। कपिल के बड़े भाई चंदन ने कमरौली थाने में इस मामले की नामजद तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इससे आरोपियों का मनोबल बढ़ गया था।
विज्ञापन


दो-तीन दिन पूर्व जयसिंह से कपिल का विवाद हुआ था। घर वालों के मुताबिक जयसिंह ने कपिल को जान से मारने की धमकी दी थी। बुधवार की देर शाम कपिल घर से रात्रि ड्यूटी पर औद्योगिक क्षेत्र जाने के लिए निकला था। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर रेलवे ट्रैक के बीचो-बीच कपिल का खून से लथपथ शव पाया गया। कपिल का मोबाइल और सोने की चेन गायब थी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत एसओ कमरौली मोहम्मद हामिद ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई चंदन की तहरीर पर वेदप्रकाश उर्फ रुद्र प्रताप, जयसिंह यादव, सुग्गू पासी और अमर सिंह यादव निवासी सराय आलम थाना कमरौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed