{"_id":"2e5b0b16861524b60dbfd2da0dcacac0","slug":"youth-dies-in-ahmedabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलेपुर के युवक की अहमदाबाद में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफलेपुर के युवक की अहमदाबाद में मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद कमाने गया एक युवक की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना जब सफलेपुर गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को शव पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
बल्दीराय थाना क्षेत्र के सफलेपुर गांव निवासी जग नारायण यादव का बेटा सोने-चांदी का कारीगर था। 15 जनवरी को अशोक अहमदाबाद काम करने के लिए गया था। अशोक गांव के ही कई अन्य लोगों के साथ अहमदाबाद में रहता था। सोमवार की रात करीब नौ बजे अशोक मोबाइल पर बात कर रहा था कि अचानक 20 फिट गहरे पानी के टैंक में गिर पड़ा। जब तक उसे बाहर निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
गांव के ही राम बहादुर ने अशोक की मौत की सूचना उसके घर दी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों के मुताबिक उसका शव बुधवार को गांव पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन