{"_id":"5730c0c04f1c1b1a14919a1c","slug":"women-and-newly-born-dead-after-delivery","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत
Amarujala Bureau
Updated Mon, 09 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएनएम सेंटर के बजाय आवास पर प्रसव कराते समय नवजात शिशु की मौत हो गई, जबकि प्रसूता की हालत बिगड़ गई। परिवारीजन महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने आरोपी एएनएम के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
करौंदीकलां थाना क्षेत्र के भटौत तुलसीपट्टी गांव निवासी शिव कुमार की पत्नी रीता (26) गर्भवती थी। सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे रीता को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो पति उसे लेकर एएनएम सेंटर पहुंचा। वहां तैनात एएनएम दुर्गावती प्रसव पीड़िता रीता को सेंटर पर भर्ती न कर अपने आवास पर ले गई, जहां सात बजे रीता ने एक बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद ही बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
नवजात की मौत के बाद एएनएम ने रीता को घर ले जाने की बात कहकर उसे भेज दिया। रीता को परिवारीजन लेकर घर पहुंचे तो उसकी हालत बिगड़ गई। परिवारीजन रीता को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी कादीपुर पहुंचे, जहां प्रभारी चिकित्सक नित्यानंद चौधरी ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना के बाद एसडीएम कादीपुर राम अभिलाष और डिप्टी सीएमओ जांच के लिए करौंदीकलां पहुंचे।