{"_id":"57000d134f1c1bd672f00456","slug":"woman-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर शव फूंका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की हत्या कर कुछ लोगों ने शव मल्हीपुर गांव के पास लाकर फूंक दिया। रात में आग की लपटें उठने पर पहुंचे ग्रामीण सरपत की आग बुझाकर वापस लौट गए। शनिवार सुबह खेत गए ग्रामीणों ने अधजला शव देखा, तब इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
चांदा कोतवाली क्षेत्र के मल्हीपुर गांव के पास स्थित जूनियर हाईस्कूल के पास शुक्रवार देर रात करीब एक बजे ग्रामीणों ने आग की लपटें उठती देखी। ग्रामीण स्कूल के पास पहुंचे तो सरपत में आग लगी थी। ग्रामीणों ने किसी तरह सरपत की आग बुझाई और वापस घर लौट गए।
विज्ञापन
निवार सुबह खेत गए ग्रामीणों ने स्कूल के पास ही बुझे सरपत के नीचे एक महिला का अधजला शव देखा। महिला आग से करीब दो तिहाई जल चुकी थी। ग्रामीणों के मुताबिक शव जिस स्थान पर मिला है वहां तक किसी चार पहिया वाहन के टायर के निशान पड़े थे। शव की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद इंस्पेक्टर चांदा आरपी ओझा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महिला के शव की शिनाख्त में जुटी है।
a ग्रामीणों का मानना है कि महिला की हत्या अन्यत्र कर उसे यहां लाकर फूंका गया है। पुलिस भी इस बात से इन्कार नहीं कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से काफी हद तक स्थिति साफ हो जाएगी।