फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Villagers put officers jeep on fire

गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीएम और दो पुलिस जीप फूंकी

Wed, 31 May 2017 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 31 May 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers put officers jeep on fire
जयसिंहपुर में आगजनी - फोटो : अमर उजाला

जनसेवा केंद्र संचालक के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और पोस्टमार्टम में विलंब के खिलाफ बुधवार को बरौंसा चौराहे पर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण देर शाम तक किसी उच्चाधिकारी के नहीं पहुंचने पर उग्र हो गए। उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव करते हुए एसडीएम और दो पुलिस जीप को तोड़कर आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


 प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को देखते हुए मौके से पुलिस भाग खड़ी हुई। पुलिस ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी है। सूचना पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने लाठी चार्ज कर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। पथराव में पुलिस कर्मियों व प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन



जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के लबदेहा गांव निवासी रामजीत यादव (28) पुत्र रामकृपाल की सोमवार की रात हुई हत्या के विरोध में बुधवार की शाम ग्रामीण ने बरौंसा बाजार में शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पोस्टमार्टम में विलंब व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक किसी उच्चाधिकारी के नहीं पहुंचने पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कादीपुर मोतीलाल और पुलिस की दो जीपों पर पथराव करते हुए उन्हें आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस भाग खड़ी हुई। पुलिस ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर देर रात बड़ी संख्या में पीएसी व कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लाठी चार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। लाठी चार्ज के बाद प्रदर्शनकारी शव छोड़कर भाग खड़े हुए। समाचार भेजे जाने तक भारी संख्या में पुलिस हाईवे पर जमी रही। पथराव और लाठी चार्ज में कई ग्रामीण और पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed