{"_id":"56f6ca2c4f1c1bb12af14e37","slug":"uncontrollable-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने बुजुर्ग को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार ने बुजुर्ग को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित सैफुल्लागंज बाजार में शनिवार दोपहर सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। गंभीर हालत में परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के तियरी गांव निवासी जुनैद (60) शनिवार दोपहर सैफुल्लागंज बाजार गए थे। बाजार में जुनैद सड़क पार कर रहे थे। तभी बरौंसा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने जुनैद को रौंद दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जुनैद को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन