फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two accused arrested in attempt to murder

हत्या के प्रयास में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Sat, 19 Dec 2015 10:35 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
पत्नी खुशकिस्मत रही कि घटना के वक्त बदमाशों की गोलियां उसे नहीं लगीं। पति को एक गोली लग गई। स्वॉट टीम ने सर्विलांस के जरिए घटना का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


धम्मौर क्षेत्र के खोखीपुर गांव निवासी यासीर अहमद (30) पुत्र मिर्जा अजीज बेग गत 10 दिसंबर की शाम पत्नी मैसरी जहां के साथ हरखपुर रिश्तेदारी गया था।

देर शाम बाइक से लौटते समय कुड़वार क्षेत्र के औरंगाबाद रजबहा के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने रोक लिया। एक युवक ने मैसरी बेगम से सोने के जेवरात व नकदी छीनने के साथ फायर किए।
विज्ञापन


दूसरे युवक ने यासीर अहमद को एक गोली मारी। गोली यासिर अहमद के कंधे को छूते हुए निकल गई। इसके बाद दोनों युवक फरार हो गए। एसपी विनय कुमार यादव ने घटना के खुलासे की जिम्मेदारी स्वॉट टीम/ सर्विलांस प्रभारी को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने सर्विलांस के जरिए शनिवार को घटना का खुलासा कर दिया। घटना में शामिल अयोध्या प्रसाद और राजा बाबू निवासी खोखीपुर थाना धम्मौर को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अयोध्या प्रसाद ने बताया कि यासीर अहमद ने उसे और राजा बाबू को 40 हजार रुपये में एक महिला की हत्या की सुपारी दी थी। एडवांस के तौर पर चार हजार रुपये भी दिए थे। 10 दिसंबर को यासीर ने दोनों को मैसरी बेगम को गंजेहड़ी गांव में दिखा कर उसकी पहचान कराई थी।

घटना से पूर्व यासीर ने उसे फोन करके औरंगाबाद नहर के पास बुलाया था। यासीर ने घटना को लूटपाट की तरह दिखाने के लिए महिला की हत्या कर उसे भी इस तरह गोली मारने को कहा था जिससे वह मामूली रूप से जख्मी हो जाए।

प्लान के तहत दोनों ने यासीर को पहले एक गोली मारी और उसके जमीन पर गिरते ही मैसरी बेगम के सीने पर तमंचा सटाकर एक गोली मारी लेकिन गोली मिस हो गई। फिर दूसरी गोली और तीसरी गोली भी मारी गई लेकिन तीनों बार फायर नहीं हुआ।

इस दौरान एक चार पहिया वाहन आता दिखा तो दोनों हमलावर फरार हो गए थे। दूसरे दिन पता चला कि जिस महिला को गोली मारी थी वह यासीर की पत्नी है। टीम ने दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 312 और 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

स्वॉट टीम प्रभारी अजय यादव ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद यासीर अहमद उसके बीमा की रकम हासिल करना चाहता था। यासीर का किसी से प्रेम प्रसंग भी चल रहा है।


यासीर ने गांव के ही स्व. अमीन खां की पुत्री मैसरी से प्रेम विवाह किया था। मैसरी से जीशान (5) और एक वर्षीय बेटी सोमइया है।

घटना के खुलासे के बाद मैसरी बेगम को पति की करतूत पर यकीन ही नहीं हो रहा है। पुलिस के मुताबिक पूर्व में दर्ज केस में यासीर का नाम मुल्जिम के रूप में बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed