फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two abductors caught

धरे गए दो अपहरणकर्ता

Tue, 21 Jul 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 21 Jul 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

कुड़वार (सुल्तानपुर)। किशोर का अपहरण करने वाले दो युवकों को ग्रामीणों ने मंगलवार को पकड़ लिया जबकि एक अन्य आरोपी भाग निकला। ग्रामीणों ने दोनों की पहले पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया लेकिन थाने से वे भाग निकले। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन



कुड़वार थाना क्षेत्र के गंजेहड़ी गांव निवासी अंसार अहमद का बेटा शहजाद (14) बीते एक जुलाई को घर से बाजार जाने के लिए निकला था। शहजाद को गंजेहड़ी गांव के बाहर ही तीन युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर उठा ले गए थे। दूसरे दिन शहजाद क्षेत्र के उतरदहा गांव के पास बेहोशी की हालत में पाया गया था। दो दिन तक शहजाद जिला अस्पताल में भर्ती था। होश में आने पर शहजाद ने परिवारीजनों को बताया था कि जो लोग उसे उठा ले गए थे वे अक्सर गंजेहड़ी बाजार में आते हैं। इसके बाद शहजाद के परिवारीजन और गांव के लोग सतर्क थे।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर शहजाद ने गांव वालों को बताया कि उसके अपहरणकर्ता एक चाय की दुकान में बैठे हैं। सूचना पाते ही गांव के लोग लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंच गए और चाय की दुकान में बैठे युवकों को पीटने लगे। इस दौरान एक युवक मौका पाकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने दो की पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों की पहचान सुल्तान निवासी दुल्लापुर और राजभवन निवासी भदाहरा थाना कुड़वार के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में पुलिस को चकमा देकर दोनों युवक भाग निकले। हालांकि पुलिस ने दोनों युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। इस बाबत एसओ अंजुल कुमार ने बताया कि भागने वाले तीसरे युवक की पहचान हो गई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्हें अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed