{"_id":"582deac64f1c1b59369006b2","slug":"train-parcel-coaches-cut-with-gas-cutters","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के पार्सल कोच को गैस कटर से काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के पार्सल कोच को गैस कटर से काटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर ट्रेन के ब्रेक यान की दीवार कटर से काटकर निशक्त कोच से जुड़े पार्सल यान से कपड़ा चोरी होने की खबर से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। गार्ड की सूचना पर पार्सल विभाग, आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में गत्तों में रखे कपड़े गायब मिले। पार्सल बुक कराने वाले ने केस नहीं दर्ज कराया है। आरपीएफ ने पार्सल वैगन को गैस कटर से काटे जाने का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10:40 बजे लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर ट्रेन सुल्तानपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। वहां से पार्सल यान में रखे सामानों की सील स्टेशन पहुंचने के बाद खोली गई, तो भीतर का नजारा देखकर गार्ड सुरेश ओझा व पार्सल विभाग के क्लर्क मकसूद सन्न रह गए। पार्सल यान में रखे कई गत्ते फटे हुए थे। उनमें रखे डिब्बों से कपड़े गायब थे। इसके बाद गत्ते हटाने के बाद जो तस्वीर सामने आई, वह चौकानेे वाली थी।
पार्सल यान को कटर से दो स्थानों पर काटा गया था। यह देखने के बाद ट्रेन गार्ड व पार्सल कर्मी ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम व आरपीएफ को दी। सूचना पर आरपीएफ के उप निरीक्षक एसएल उपाध्याय मौके पर पहुंचे। सील व गत्तों की जांच की गई। लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर के पार्सल वैगन से चोरी होने की बात फैलते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आरपीएफ ट्रेन के गार्ड व माल बाबू से पूछताछ शुरू कर रही है।
विज्ञापन
आरपीएफ प्रभारी सीपी मिश्र ने बताया कि लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर के पार्सल यान को गैस कटर से काटने की सूचना मिली है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द वारदात का खुलासा होगा। पार्सल बाबू मकसूद अहमद ने बताया कि बिल्टी बुक कराने वाले जेपी सिंह हैं। उन्होंने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है। उन्होंने डिलीवरी भी ले ली है।