{"_id":"56febec54f1c1b9d41f00105","slug":"three-shot-at-in-election-rivalary","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में तीन युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में तीन युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे छितई नहर की पुलिया पर घात लगाकर बैठे युवकों ने बाइक सवार तीन युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में दो युवकों को गोली लग गई, जबकि तीसरा युवक बाल-बाल बच गया। गंभीर हालत में दोनों युवकों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के तेतारपुर बरसंडा गांव निवासी मोहम्मद हफीज (25) पुत्र अब्दुल मजीद, ईदू (38) पुत्र साबिर अली और मोहम्मद सैद (40) पुत्र नजीर शुक्रवार की सुबह एक ही बाइक से कमरौली थाना क्षेत्र के लोहारन का पुरवा गांव जाने के लिए साथ निकले थे। तीनों कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे छितई गांव के पास नहर की पुलिया पर पहुंचे थे। तभी घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने बाइक सवार मोहम्मद हफीज आदि पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में हफीज और ईदू को गोली लग गई, जबकि मोहम्मद सैद बाल-बाल बच गया। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद हफीज और ईदू को स्थानीय
विज्ञापन
लोगों की मदद से मोहम्मद सैद ने सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाते ही सीओ मुसाफिरखाना सुमित शुक्ला, एसओ कमरौली मोहम्मद हामिद ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। हमले में बचे मोहम्मद सैद ने बताया कि चुनावी रंजिश में अलीम वारिस ने दो अन्य लोगों के साथ उन पर हमला किया है।
विज्ञापन