फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Theft in five shop

पांच दुकानों में सेंध लगाकर दो लाख की चोरी

Fri, 27 Oct 2017 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 27 Oct 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Theft in five shop
लोगों में सनसनी - फोटो : अमर उजाला

कामतागंज बाजार में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने पांच दुकानों में सेंध लगाकर दो लाख रुपये कीमत के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दूसरी तरफ दो गांव से करीब 12 बकरियां भी चोर ले गए। पीड़ित की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।        

विज्ञापन



कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कामतागंज बाजार में बृहस्पतिवार की रात चोरो ने पांच दुकानों में सेंध लगाकर चोरों ने करीब दो लाख रुपये कीमत के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पन्नाटिकरी निवासी रामनेवाज दूबे की मार्केट में बभनगवां के बालमुकुंद तिवारी की जनरल स्टोर की दुकान में पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर छह हजार का सामान व 13 हजार नकद पर हाथ साफ कर दिया ।
विज्ञापन


गौतमपुर भदैंया के विनय सिंह की बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र  व जन सुविधा केंद्र में सेंध लगा 42 हजार नकद व सामान, कस्बे के छंगू की दुकान में सेंध लगाकर मिठाई व तीन हजार की नकदी तथा रामतीरथ की दुकान का सामान तथा नकदी चुरा ले गए। पीड़ित की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed