फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The young man's body was found along the railway track

रेल ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव

Sat, 23 Apr 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sat, 23 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found along the railway track
क्राइम - फोटो : Demo pic
लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक स्थित शहर की पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के आगे शनिवार सुबह एक युवक का शव लाइन के पास पड़ा मिला। गैटमैन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिवारीजन युवक की हत्या कर शव को रेल ट्रैक किनारे फेंकने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह शहर की पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के आगे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। ट्रैक किनारे शव देख गेट संख्या-111 सी के गैटमैन ने इसकी सूचना एसओ अरविंद कुमार त्रिपाठी को दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उसके शव की शिनाख्त कराने में जुटे ही थे कि वहां पहुंचे अमिया गांव निवासी अशोक यादव ने शव की शिनाख्त अपने 20 वर्षीय पुत्र आकाश यादव के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक यादव ने बताया कि उनका पुत्र शुक्रवार देर शाम किसी काम से बाजार निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी खोजबीन की जा रही थी। अशोक ने अपने पुत्र की हत्या कर उसका शव रेल ट्रैक किनारे फेंकने की आशंका जताई है।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले को दर्ज कर उसकी गहन छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed