{"_id":"591dd2624f1c1bdb30f22714","slug":"tehsildar-abused-in-court-cried","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला नायब तहसीलदार से कोर्ट में की अभद्रता,रो पडीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला नायब तहसीलदार से कोर्ट में की अभद्रता,रो पडीं
Amarujala Bureau
Updated Thu, 18 May 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
अफसरों से शिकायत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी मामले में हुई कार्रवाई से नाराज एक अधिवक्ता ने बृहस्पतिवार को स्थानीय तहसील की महिला नायब तहसीलदार से उनकी कोर्ट में जमकर अभद्रता की। कोर्ट में हुई अभद्रता से दुखी नायब तहसीलदार उच्चाधिकारियों के सामने रो पड़ीं। महिला अफसर ने अधिकारियों से आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नायब तहसीलदार नीलम उपाध्याय की तैनाती मौजूदा समय गौरीगंज तहसील में है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जन सुनवाई का समय समाप्त होने के बाद नीलम अपने कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई कर रही थीं। सुनवाई के दौरान एक मामले में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को बुलाने के लिए कई बार पुकार कराई गई। चार-पांच बार पुकार होने के बावजूद जब एक पक्ष के अधिवक्ता अनुराग पांडेय कोर्ट में नहीं आए तो उन्हें अनुपस्थित दिखाते हुए नायब तहसीलदार ने उस मामले में फैसला सुना दिया।
विज्ञापन
इस मामले की भनक अधिवक्ता को लगी तो वे नायब तहसीलदार की कोर्ट पर पहुंचे और महिला अफसर से भिड़ गए। महिला अफसर की मानें तो जब उन्होंने अधिवक्ता की बातों का विरोध किया तो उन्होंने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। वकील की ओर से की गई अभद्रता से दुखी महिला अफसर तत्काल डीएम कार्यालय पहुंचीं लेकिन तब तक वे वीडियो कांफ्रेंसिंग में जा चुके थे। महिला अफसर ने अपने साथ हुई अभद्रता की जानकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एसएन यादव, एसडीएम अशोक कुमार कनौजिया और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह को दी। वे अफसरों के सामने रो पड़ीं।
विज्ञापन